कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा गंजबासौदा पहुंची! चुनावी वर्ष में जनआक्रोश यात्रा सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही है!यह जनआक्रोश यात्रा लेकर गंजबासौदा पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पहुंचे!जनआक्रोश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ!पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक निशंक जैन ने बरीघाट रोड पर जनआक्रोश यात्रा का स्वागत कर अगवानी की…महिला नेत्री विद्या यादव भी जन आक्रोश यात्रा में आगे आगे चल रही थी!मुख्य मार्गो से होती हुई जनआक्रोश यात्रा सभा स्थल त्योंदा रोड पहुंची।जहां पर एक विशाल आम सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने संबोधित किया।कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू हुए अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर है और कांग्रेस डेढ़ सौ से अधिक सीटें लेकर आएगी और सरकार बनाएगी पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।किंतु देखने में आया कि कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा में जनता नजर नहीं आई…टिकट के दावेदारों की भीड़ अधिक नजर आई…?
