कोरोना काल में वैश्य समाज ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश की – कैलाश विजयवर्गीय

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में गोलू शुक्ला के समर्थन में वैश्य समाज मिलन समारोह में पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी गोलू शुक्ला के समर्थन में वैश्य समाज का मिलन समारोह में उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का देश के विकास में अहम योगदान है। वैश्य समाज समाज सेवा के जरिए अन्य समाज को जोड़ने का काम करता है। कोरोना काल में वैश्य समाज ने सेवा की मिसाल पेश की थी।


उन्होंने कहा कि गोलू शुक्ला धार्मिक प्रवृत्ति के नौजवान है, उन्होंने समाज के हर वर्ग को धर्म से जोड़ने का काम किया है, कावड़ यात्रा के माध्यम से युवाओं को धर्म के प्रति जागृत किया है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में आकाश विजयवर्गीय ने बहुत काम किए है, उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का काम गोलू शुक्ला करेंगे। आईडीए में रहते हुए गोलू शुक्ला ने इंदौर को ब्रिजो की सौगात दी है, जिससे आने वाले समय में यातायात सुगम होगा। गोलू को जिताओगे तो तीन विधायक मिलेंगे, मैं, आकाश और रमेश मेंदोला भी विधायक के रूप में मिलेंगे। भाजपा विकास करती है, वैश्य समाज विकास का समर्थन करता है इसलिए विकास को चुने।
इस अवसर पर वैश्य समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version