विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद शुजालपुर में कांग्रेस की अंतर कलह थमने का नाम ही नहीं लें रहीं हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुजालपुर से रामवीरसिंह सिकरवार को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह बंटी बना के समर्थकों ने आज रोकड़िया हनुमान मंदिर से एक विशाल रैली निकालकर बंटी बना का नामांकन पत्र कांग्रेस पार्टी के दूसरे प्रत्याशी के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर को जमा करवाया। हालांकि कांग्रेस की ओर से घोषित प्रत्याशी रामवीरसिंह सिकरवार पहले ही इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए ए फार्म और बी फार्म के साथ अपना नामांकन दाखिल करवा चुके है। परंतु फिर बंटी बना समर्थकों में कांग्रेस प्रत्याशी का नाम बदलकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह जादौन को टिकिट देने की उम्मीद जताई जा रही है। परंतु फिलहाल तो शुजालपुर विधानसभा में स्पष्ट रूप से कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।
