कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू ने किया पलटवार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

https://youtu.be/H64zt-Z0v8I

सोमवार को भोपाल में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा शिवराज सरकार पर ग्रोथ रेट में ढाई लाख करोड़ का आरोप लगाया था जिस पर भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेत्री को गणित और विज्ञान अर्थशास्त्र सहित किसी भी विषय का ज्ञान नहीं है, आप जिस घोटाले का आरोप लगा रही हैं उस वक्त आपकी ही सरकार थी तब आपने आपत्ति क्यों नहीं ली यह घोटाला हुआ है तो आपको चुनाव में ही क्यों याद आया।

दरअसल कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा सोमवार को भोपाल में एक पत्रकार वार्ता के दौरान चुनाव में भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया था । श्रीनेत ने आरोप लगाते हुए कहा था कि शिवराज सरकार ने विकास दर में 2 लाख करोड़ रुपए से 2.5 लाख करोड रुपए तक का घोटाला किया है। शिवराज सरकार ने पिछले 18 सालों में 250 से ज्यादा घोटाले किए। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां घोटाले नहीं हुए हों। करोड़ों बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाला व्यापम घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला, 43 लाख बच्चों की स्कूल ड्रेस का घोटाला, 50,000 फर्जी शादी घोटाला, पोषण आहार घोटाला, किसानों के मुआवजे में घोटाला सहित कई बड़े घोटाले किए गए। सुप्रिया श्रीनेत के इन सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कहा कि सुप्रिया श्रीनेत को गणित अर्थशास्त्र विज्ञान किसी भी चीज का ज्ञान नहीं है 2014 से पहले केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी और केंद्र सरकार का सांख्यिकी विभाग ही इन आंकड़ों को जारी करता है उसे वक्त कांग्रेस की नींद क्यों नहीं खुली यदि कांग्रेस को पता था कि प्रदेश में भ्रष्टाचार हो रहा है तो उसे आपकी सरकार द्वारा क्यों नहीं रोका गया जबकि इस तरह के सभी मामलों में केंद्र सरकार का सीधा हस्तक्षेप होता है मालूम है कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि प्रदेश में कोई घोटाला हुआ है तो कांग्रेस कोर्ट में इस मामले पर आपत्ति ले सकती है जो दोषी होगा उसे जरूर सजा होगी

Exit mobile version