आगामी विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर दौरे पर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आगामी विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो चुका है जहां एक तरफ देश के गृहमंत्री अमित शाह इंदौर दौरे पर रहेंगे तो वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  आदिवासी युवा महापंचायत को संबोधित करेंगे।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर दौरे पर रविवार को आएंगे, जिसको लेकर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर बताया कि सुबह 10 बजे के लगभग इंदौर आएंगे जहा बाणगंगा क्षेत्र में विधायक संजय शुक्ला द्वारा कराये जा रहे रुद्राभिषेक आयोजन में शामिल होने के साथ ही नक्षत्र गार्डन में आदिवासी लोगों के आयोजन में शामिल होंगे। कमलनाथ इस दौरे को कांग्रेस के लोगों द्वारा बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार कमलनाथ के साथ रविवार को इंदौर में मंच साझा करेंगे।

Exit mobile version