भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के पहले हार-जीत को लेकर राजनीति पार्टी अपने स्तर पर सर्वे कराया है। पार्टी और संगठन के साथ-साथ नेता भी प्रदेश के विभिन्न विधानसभा सीटों को लेकर सर्वे करा रहे है। इसी कड़ी में अमित शाह के सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के करीब 40 विधायकों की स्थिति बेहद खराब है।
प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्ष में बैठी कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने सर्वे कराया है। जिसकी रिपोर्ट भी सामने आ रही हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टीम ने जुलाई महीने में भाजपा के कब्जे वाली 127 सीट पर सर्वे कराया था। सूत्रों के मुताबिक, इस सर्वे में बीजेपी के 40 विधायकों की स्थिति बेहद खराब है। शाह अब दोबारा क्रॉस सर्वे करवा रहे हैं। अमित शाह की टीम ने फिर मध्यप्रदेश में डेरा डाला है। क्रॉस सर्वे में स्थिति ठीक नहीं आई तो विधायकों के टिकट कट सकते हैं।
