120 करोड़ की संपत्ति, कई लग्जरी कार्स; फिर क्यों नीलाम हो रहा सनी देओल का आलीशान बंगला

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

अभी हाल ही में सनी देओल की नई मूवी गदर-2 आई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. अभी तक इसने करीब 336 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है, लेकिन इस बीच सनी देओल के बंगले की नीलामी को लेकर खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मुंबई स्थित उनके 55 करोड़ रुपये का बंगला नीलाम होने जा रहा है. 

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में विज्ञापन निकाला है, जिसमें अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल के नाम पर 55 करोड़ रुपये का बंगला है और इसे 25 सितंबर 2023 को नीलाम करने की बात कही गई है. यह घर सनी विला के नाम से जाना जाता है और यह गांधी ग्राम रोड़ नॉर्थ मुंबई में स्थित है. 

क्यों नीलाम हो रहा सनी देओल का ये बंगला 

गदर फेम सनी देओल ने मुंबई के इस आलीशान बंगले को खरीदने के लिए एक बड़े अमाउंट का लोन लिया था और उन्हें 55.99 करोड़ रुपये बैंक ऑफ बड़ौदा को ब्याज के साथ देना था, जिसे वह अभी तक चुका नहीं पाए. ऐसे में बैंक ने विज्ञापन के जरिए इसकी नीलामी की जानकारी दी है. इसक नीलामी के लिए बेसिक प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखा गया है. 

इस बंगले में क्या-क्या खास चीजें 

सनी देओल यह बंगला काफी आलीशान है, जिसमें पार्किंग से लेकर स्विमिंग पूल, मूवी थिएटर, हेलीपैड एरिया, गार्डन और आराम करने वाली सभी सुविधाएं हैं. यह बंगला देखने में भी काफी लग्जरी है. वहीं चारों ओर से यह प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है. 

- Advertisement -

कितने संपत्ति के मालिक हैं सनी देओल 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल के पास 120 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वहीं इनकम की बात करें तो एक मूवी के लिए ये तकरीबन 5 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. हालांकि इन्होंने गदर-2 मूवी के लिए 20 करोड़ रुपये लिए हैं. 

लग्जरी कारों के शौकीन 

सनी देओल लग्जरी कारों के भी काफी शौकीन हैं. इनके पास कई आधुनिक मॉडल वाली लग्जरी कारें हैं. इसमें Range Rover, एक Porsche और एक Audi A8 जैसी बेशकीमती कारें शामिल हैं. 

Exit mobile version