नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनि मामा’ गूफी पेंटल, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महाभारत के शकुनि गूफी पेंटल नहीं रहे महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिस वक्त गूफी की तबियत बिगड़ी उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और फिर मुंबई लाया गया। गूफी ने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 80 के दशक में वे कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि, गूफी को असल पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ‘महाभारत’ से मिली थी। शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

Exit mobile version