उज्जैन के महाकाल मंदिर में प्रोटोकाल दर्शन व्यवस्था से नाराज हुए पंडे-पुजारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुजारी बोले, हमारे यजमान चांदी गेट पर कतार में खड़े रहते हैं, मंदिर समिति ने लागू की दोहरी व्यवस्था। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार को प्रोटोकाल दर्शन व्यवस्था से नाराज पंडे, पुजारियों ने मंदिर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अव्यवस्था से नाराज पुजारी, पुरोहित नंदी हाल में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्रोटोकाल दर्शन व्यवस्था में लगे कर्मचारी सुबह से प्रोटोकाल के नाम पर सैकड़ों लोगों को नंदी हाल के रास्ते गर्भगृह में प्रवेश कराते हैं। वहीं हमारे यजमान घंटों से चांदी गेट पर कतार में खड़े हैं।

पुरोहित समिति अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा ने बताया मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश के लिए दोहरी व्यवस्था लागू कर रखी है। मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने शाम को कार्यालय में पंडे,पुजारियों की बैठक बुलाई। पुजारियों ने प्रशासक को समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही कहा कि उनके यजमानों को भी नगाड़ा गेट से नंदी हाल के रास्ते गर्भगृह में प्रवेश दिया जाए। लेकिन इसके लिए अधिकारी राजी नहीं हुए। इसके बाद पुजारी, पुरोहित उठकर चले गए। फिलहाल गतिरोध बना हुआ है।

Exit mobile version