अशोकनगर यूं तो आरक्षित सीट है वर्तमान में यहां पर भाजपा से जजपाल सिंह जजजी दो बार से विधायक हैं। इस बार उनका टिकट खटाई में दिखाई दे रहा है।अशोकनगर क्षेत्र सिंधिया का गढ़ माना जाता है..यू तो सिंधिया अब भाजपा में हैं आने वाला समय बताएगा क्या स्थिति बनती है। टाइम न्यूज़ की टीम ने इस सीट का जायज लिया।
अशोकनगर विधानसभा सीट पर दो बार से जजपाल सिंह जज्जी भाजपा से विधायक हैं।पूर्व विधायक लड्डू राम कोरी भी इस सीट पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं।अशोकनगर सीट जब सामान्य सीट थी तब जगन्नाथ सिंह रघुवंशी भी विधायक रह चुके हैं। जिन्हें वर्तमान में भाजपा ने चंदेरी से प्रत्याशी बनाया गया है।कांग्रेस पार्टी से यहां सबसे प्रबल दावेदार इंजीनियर हरीबाबू राय हैं।अशोक नगर जिले में तीन विधानसभा सीट आती है।अशोक नगर,चंदेरी, मुगावली,युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विशाल रघुवंशी का मानना है कि तीनों सीट पर कांग्रेस की अच्छी स्थिति है और इस बार कांग्रेस पार्टी अपना झंडा फहराएगी। वर्तमान विधायक जजपाल सिंह का यूं तो कार्यकाल ठीक है लेकिन एंटी इनकंबेंसी के चलते उनकी स्थिति गड़बड़ है..अब देखना है इस आरक्षित सीट पर भाजपा अपना कब्जा बरकरार रख पाती है या कांग्रेस अपना झंडा फहराती है।सिंधिया का प्रभाव कितना रहेगा यह भी आने वाला समय बताएगा…?
