30 अप्रैल को मन की बात का 100वां संस्करण, 100वां एपिसोड मतलब 100वीं बार प्रधानमंत्री जी हमसे मन की बात करेंगे।
मन की बात हमें प्रेरणा देती है। हमें राह दिखाती है। अच्छे कामों को सामने लाती है, हमारा मार्गदर्शन करती है।
इसलिए 30 अप्रैल के दिन मध्यप्रदेश में सभी 53 हजार गांव में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 66 हजार पोलिंग बूथ पर और नगर में सभी वार्डो पर मन की बात सुनने का इंतजाम किया जा रहा है।
याद रखना मन की बात घर के कमरे में बैठकर नहीं सुनना है। जहां मैदान में व्यवस्था है वहां सुनना है।
ठीक पौने 11 बजे हम टीवी सेट के सामने बैठेंगे और ठीक 11:00 बजे प्रधानमंत्री जी फिर मन की बात हमसे करके हमारा मार्गदर्शन करेंगे।
आप सभी सुनने की बातें हैं लेकिन मैं फिर भी आप से अपील करता हूं हर जगह व्यवस्था की जा रही है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी कर रहे हैं और प्रशासन भी सारी व्यवस्था कर रहा है मन की बात जरूर सुने।
