MP में आम आदमी पार्टी भी आज़माएगी अपनी किस्मत मतदाताओं से जुड़ने के लिए पार्टी चलाएगी अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कर्नाटक चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी चुनावी माहौल बन गया है।एक तरफ जहाँ भाजपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जितने की योजना बना रही है वही मध्य प्रदेश की सत्ता कायम रखना भी भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है।पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार से पार्टी  ने अब सबक लिया है वही अब अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी मध्यप्रदेश में अपने लिए जमीन तलाशने में जुट गई है।मंगलवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी मनजिंदर सिंह लालपुरा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया,इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया की प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है।भाजपा और कांग्रेस पार्टी से जनता ऊब चुकी है वही प्रदेश के विकास को गति देने के लिए आम आदमी पार्टी यहाँ चुनाव लड़ेगी और निश्चित ही जीत हासिल करेगी।विधायक मनजिंदर सिंह के मुताबिक़ मध्यप्रदेश में मतदाताओं से जुड़ने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा,साथ ही चिकित्सा,सुविधा,शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे।विधायक मनजिंदर ने दावा किया है की पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी .

Exit mobile version