LNCT विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के ट्रेनी डॉक्टर्स ने भी जाना, साइबर क्राइम से बचने का तकनीकी ज्ञान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 19.10.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, LNCT विद्यापीठ यूनिवर्सिटी इंदौर में पहुंचे।

सायबर अवेयरनेस के तहत LNCT विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 179 वीं कार्यशाला में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे करीब 600 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, पुलिस के पास आने वाले साइबर क्राइम की शिकायतों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर और फाइनेंशियल फ्रॉड सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वाले क्राइम के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने सभी ट्रेनी डॉक्टर्स से कहा कि जिस प्रकार आप सावधानी और ध्यान रख बीमारियों का ईलाज करते है, उसी प्रकार डिजिटल कार्यवाही के दौरान पूर्ण सावधानी और सतर्कता रखें, किसी अनजान लिंक और ऐप पर क्लिक न करें, अपने ओटीपी और निजी फाइनेंशियल जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें, कोई भी कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च ना कर ऑफिशल वेबसाइट से ही प्राप्त करें, लालच या प्रलोभन देने वाले किसी भी फर्जी प्लेटफार्म पर विश्वास ना करें और फर्जी लोन एप से भी बच कर रहे। यदि हम इन छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रख ले तो साइबर अपराधियों से बहुत हद तक बच सकते हैं।

इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस, सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा की इन महत्वपूर्ण सावधानियां को जाना और इंदौर पुलिस की इस मुहिम की तारीफ करी।

- Advertisement -
Exit mobile version