AAP के प्रदेशप्रवक्ता ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर कर निशाना साधा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के लोगों में रोष है, जहां इंदौर प्रेस क्लब स्थित AAP के प्रदेश प्रेक्ता ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर कर निशाना साधा, और प्रदेश की शिवराज सरकार से एम.पी. की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र की मांग की है।

प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रवक्ता एवं इंदौर विधानसभा 4 से प्रत्याशी डॉक्टर पीयूष जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाजों को दबाने के लिए पद और सीबीआई जैसी संस्थाओं का पूरी बेशर्मी से इस्तेमाल कर रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी इस बात का प्रतीक है, कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से डर गई है। के बाद एक शीर्ष आम आदमी पार्टी के नेताओं को PMLA एक्ट की आड़ लेकर जेल में डाला जा रहा है, जो की इमरजेंसी से भी बदतर है। वही डॉक्टर पीयूष जोशी ने एक और मुद्दे को उठाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग उठाई है।

Exit mobile version