80 वर्ष की हुई पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, समर्थकों ने मनाया जन्मदिन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर और इंदौर की 7 बार की सांसद रही,सुमित्रा महाजन यानी इंदौर की ताई आज 80 वर्ष की हो चुकी है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ही आमजन उनके जन्मदिन को उत्साह के साथ मना रहे है।इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में उनके समर्थकों ने विशेष पूजा पाठ की और उनकी दीर्घायु की कामना की।इसके बाद गणेशजी को चढ़ाए गए प्रसाद और फल को आम लोगों में वितरित किया , भाजपा के जिला अध्यक्ष और सांवेर के पूर्व विधायक राजेश सोनकर सहित व्यापारी प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे,सुमित्रा महाजन के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने तरीके से मनाया,जहाँ एक तरफ भाजपा कार्यालय पर भी आयोजन हुआ,तो वही सुमित्रा महाजन के घर पर भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। 

-पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के जन्मदिन के मौके पर शहर में और भी कई आयोजन हुए

Exit mobile version