70 मोबाइल लूट में बंद हुए आरोपी ने जेल से छूटते ही, फिर की वारदातें

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पिछले दिनों 70 मोबाइल लूटने वाली गैंग के साथ बंद हुए आरोपी ने जेल से छूटने के बाद फिर से वारदात शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर 5 मोबाइल और एक चेन बरामद की है। भंवरकुआं टीआई शशिकांत चौरसिया के अनुसार पकड़ाया आरोपी प्रिंस गोडवानी पिता राजेश गोडवानी निवासी खातीवाला टैंक है।

इसके पास से लूट-चोरी के 5 महंगे मोबाइल बरामद हुए हैं। साथ ही इसने तुकोगंज क्षेत्र से एक चैन स्नैचिंग भी की थी। मोबाइल बरामद करने के बाद पुलिस थाना भवरकुआं ने इसे तुकोगंज को सौंप दिया है। करीब 7 महीने जेल में रहने के बाद आरोपी रंगपंचमी के दूसरे दिन जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद फिर से उसने मोबाइल और चैन स्नैचिंग कर रहा था।

Exit mobile version