70 करोड़ की एमडी ड्रग्स मामले में भाजपा नेता का फरार बेटा गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
70 करोड़ की एमडी ड्रग्स मामले में भाजपा नेता का फरार बेटा गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए बीजेपी नेता और पूर्व में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कमाल खान का फरार इनामी बेटा बिलाल को पूर्व में पकड़ी गई 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया है

दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच ने पूर्व में बीजेपी राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कमाल खान का बेटा बिलाल को गिरफ्तार किया है वही डिसीपी क्राइम निमिश अग्रवाल ने बताया कि बिलाल पूर्व में 70 करोड़ की एमडी ड्रग्स में ड्रग्स पैडलर की गैंग में शामिल था जिस पर इंदौर पुलिस द्वारा 4 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा कर रखी थी बिलाल लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी तलाश इंदौर पुलिस द्वारा की जा रही थी वही इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर से सूचना पर रविवार रात छोटी ग्वाल टोली क्षेत्र से आरोपी बिलाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ा गया आरोपी बिलाल से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है

Exit mobile version