60 वर्षीय बुजुर्ग के साथ कंपनी रजिस्टर कराने के नाम पर हुई 25 लाख की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कंपनी रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर आरोपियों ने 2500000 की धोखाधड़ी कई है महिला का समर्सिबल पंप का व्यवसाय है और वह अपनी कंपनी को रजिस्टर्ड करवाना चाहती थी आरोपियों ने उसे पंजीयन कराने के लिए वेबसाइट से एक लिस्ट निकाल कर उस पर फर्जी तरीके से एडिटिंग कर आवेदक आपकी कंपनी को रजिस्टर्ड बता दिया और ₹2500000 ले लिए जब आवेदिका पुलिस के पास गई तो दोनों आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है

थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि संयोगितागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली रीना बेन पटेल का सबमर्सिबल पंप का व्यवसाय है वह अपनी फर्म को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर कराना चाहती थी इसके लिए वह गूगल पर लगातार सर्च कर रही थी लेकिन कुछ दिन पहले आरोपी सौरभ भटनागर और प्रकाश गोयल उनसे मिला और फरियादी रीना बहन से कहा कि ₹2500000 में वह उनकी समर्सिबल कंपनी को रजिस्टर्ड करा देगा जिसके लिए फरियादी उनके झांसे में आ गई और वह 2500000 रुपए दे बैठी फरियादी रीना बेन राधिका सेल्स एजेंसी के नाम से इंदौर में अपना व्यापार करती है वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है

Exit mobile version