इंदौर। फिल्म एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Zara Hatke Zara Bachke’ का प्रमोशन करने के लिए इंदौर पहुंचे. इंदौर के 56 दुकान पर जमकर डांस किया. इंदौरी चार्ट, पोला चलेबी और हॉट डॉग का लुत्फ उठाया. इसके साथ ही दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की.
दरअसल इंदौर पहुंचने के पहले सारा अली खान उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंची थी. रात में भस्म आरती करने के बाद सुबह की आरती में भी शामिल हुई. आधे घंटे तक बाबा महाकाल की भक्ति में लीन रही. उसके बाद अपकमिंग फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ का प्रमोशन करने सारा अली खान और विक्की कौशल की आने वाली इंदौर पहुंचे.
विक्की कौशल और सारा अली खान ने इंदौर के 56 दुकान पर प्रसिद्ध व्यंजनों का लुफ्त उठाया. 56 दुकान पर सारा अली खान ने अपने हाथों से गोलगप्पा बनाया और उसका लुफ्त उठाया. इसके साथ ही हॉट डॉग, पोला जलेबी भी सारा अली खान और विक्की कौशल ने टेस्ट किया. व्यंजनों की तारीफ भी की.
इसके साथ ही अपनी आने वाली फिल्म के गानों पर जमकर डांस किया. सारा अली खान ने लोगों से अपील की है कि ‘Zara Hatke Zara Bachke’ मूवी को ज्यादा से ज्यादा लोग देखने के लिए पहुंचे. फिल्म जरा हटके जरा बचके की ज्यादातर शूटिंग इंदौर शहर में भी हुई है. इसलिए इंदौर वासियों के लिए भी गर्व की बात है कि वह इस फिल्म को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे.
