50 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता करा रही थी मेडिकल परीक्षण, अज्ञात आरोपितों ने घर में लगा दी आगपीड़िता की शिकायत पर आरोपित जावेद खान (खजराना) के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक 50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित जावेद खान (खजराना) के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। पीड़िता का जब मेडीकल परीक्षण कराया जा रहा था, तभी किसी अज्ञात आरोपित ने उसके घर में आग लगा दी। पुलिस सीसीटीवी से आरोपित की तलाश कर रही है।

एसआइ नवीन पाठक ने बताया कि देवनगर निवासी 50 वर्षीय महिला शनिवार रात में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ थाने आई है। महिला ने पहले नगर निगम में काम करती थी। इसी दौरान जावेद से जान पहचान हुई थी। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिनों से वह लगातार महिला को धमका रहा था।

मेडिकल परीक्षण के दौरान लगाई आग
हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद महिला थाने आ पाई है। पुलिस ने देर रात कथन लेकर आरोपित जावेद के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। करीब 4 बजे पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया। महिला जिस समय मेडिकल करवा रही थी, उसी समय किसी ने घर में आग लगा दी।

सीसीटीवी तलाश रही पुलिस
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो दो व्यक्ति घासलेट ले जाते हुए दिखाई दिए। एसआइ पाठक ने कहा कि आग लगाने का प्रयास हुआ है। आग किसने लगाई यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को तलाश रही है। जावेद के परिजन को हिरासत में लिया है।

- Advertisement -
Exit mobile version