इंदौर – श्री रघुवंशी समाज परिचय सम्मेलन आयोजन समिति इंदौर द्वारा 5 फरवरी 2023 को जश गार्डन, बॉम्बे अस्पताल के पास इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए समिति के सदस्यो द्वारा इंदौर और मध्य प्रदेश के सभी जिलों में आमंत्रन पत्र समाज जन को देने तू एक टीम गई हुई हैं।
रघुवंशी समाज परिचय सम्मेलन, इंदौर ने पूरे मध्यप्रदेश में रघुवंशी समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई हुई है। इस कार्यक्रम में सभी जिलों में निवासरत समाज जन भाग लेते हैं। यह मंच रघुवंशी समाज के विवाह योग्य युवक युवती के लिए बहुत ही मददगार साबित हो रहा है। अपने जीवन संगिनी के लिए तथा अपने परिवार के लिए जो रिश्ता उचित हो और उसको लेकर जिनकी जो ख्वाईश हैं वो इसी के माध्यम से पूरी होती है।
रघुवंशी समाज द्वारा विगत 8 वर्षों से यह परिचय सम्मेलन कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक कराए जाने हेतु आयोजन समिति समय समय पर बैठकों को करके अपनी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस आयोजन में समिति द्वारा एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाता है । रघुवंशी समाज परिचय सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा विवाह योग्य युवक युवती के बायोडाटा प्रकाशित करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। इस आयोजन के लिए बायोडाटा मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र गुजरात और अन्य जगहों से प्राप्त हो रहे हैं तथा पत्रिका की डिजाइन का काम चल रहा है। इस आयोजन के लिए लगभग 500 फॉर्म उपलब्ध हो चुके हैं जिनमे विवाह के लिए रघुवंशी समाज के युवक युवती मे डॉक्टर, इंजीनियर, ग्रेजुएट, स्वयं का बिजनेस तथा सर्विस कर रहे है।
