36 वें राष्ट्रीय स्तरीय युवा उत्सव में इंदौर की वर्षिता बंसीवाल ने शास्त्री गायन विधा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

36 वें राष्ट्रीय स्तरीय युवा उत्सव में इंदौर की वर्षिता बंसीवाल, बैंगलोर की जैन यूनिवर्सिटी में भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा आयोजित इस उत्सव में वर्षिता ने हिंदुस्तानी शास्त्री गायन विधा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इस युवा उत्सव में देश की 480 यूनिवर्सिटी से करीब 4000 से अधिक विद्यार्थी 22 विधाओं में भाग लेने आए थे, वर्षीता ने राष्ट्रीय स्तर में दूसरा स्थान प्राप्त किया।अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर की वर्षिता करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व।

इंदौर की बेटी हर्षिता ने इंदौर सहित प्रदेश को किया गौरवान्वित दरअसल बेंगलुरु में हुई जैन यूनिवर्सिटी हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में हर्षिता ने सिल्वर मेडल हासिल किया है जिसके बाद माता पिता और परिवार जनों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है दरअसल प्रसिद्ध गायक पंडित भुवनेश कोमकली एवं शुभदा मराठे से शास्त्री गायन में शिक्षा हासिल करने वाली वर्षिता 9 वर्ष की उम्र से ही शास्त्री कान में रुचि ले रही थी जिसके बाद पेशे से टेलर पिता लक्ष्मीनारायण बंसी वालों ने बेटी की प्रतिभा को जाना और शास्त्रीय संगीत की तालीम शुरू की जिसके बाद बेटी ने भी शास्त्रीय संगीत में छोटी उम्र में ही कई प्रतियोगिता में भाग लिया आज वर्षिता मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हुए शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में कई पुरस्कार व मेडल जीत चुकी है ।

वर्षिता के पिता लक्ष्मीनारायण बंसीवाल ने कहा कि बचपन से टीवी देख कर बेटी गायन के क्षेत्र में जाना चाहते थे जिसके लिए लेकर उन्होंने गुरु जी को ढूंढ कर इसके शिक्षा का शुरू की हालांकि पेशे से टेलर पिता लक्ष्मीनारायण बंसीवाल का कहना है कि कई बार समय निकालकर बेटी को लाना ले जाना पड़ता था हालांकि यह कठिन था लेकिन बेटी के हुनर को देखते हुए कर पाया वही वशिता के पिता ने कहा कि प्रदेश में कई ऐसी प्रतिभाएं हैं जिन्हें अवसर नहीं मिलने के चलते दब जाती है लेकिन उन्होंने सभी बालों को से अपील की है की अपने बच्चों के हुनर को पहचाने और उन्हें उस विधा में पारंगत करें जिससे ना केवल परिवार का नाम रोशन होगा बल्कि प्रदेश का भी नाम रोशन होगा ।

Exit mobile version