300 रुपये कर्ज लिया, 37 हजार चुकाने के बाद भी महिला सूदखोर कर रही थी परेशान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमआइजी थाना क्षेत्र में पेंटर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में महिला से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

एमआइजी थाना क्षेत्र में महिला सूदखोर से परेशान होकर 25 वर्षीय पेंटर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, निहाल रंगारी ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी की।

स्वजन ने बताया कि गली में बरखा नामक महिला ब्याज से रुपये देती है। निहाल ने उससे 300 रुपये उधार लिए थे, जिसके एवज में वह 37 हजार रुपये दे चुका है। इसके बाद भी वह रुपये मांगती है। रुपये नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी देती है। निहाल ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें महिला से परेशान होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version