24 घंटे में अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में अन्य की तलाश जारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वाहन चोरी करने आए चोर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य पांच आरोपी फरार चल रहे हैं।

दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल के पास पुलिस को एक शव बरामद हुआ था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के शव पर कई गंभीर चोट के निशान थे इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर बदक की पहचान वकील रावत निवासी शिवपुरी के रूप में की थी आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए हत्या की वारदात से जुड़े एक आरोपी विष्णु जायसवाल को गिरफ्तार किया है हत्या में शामिल 5 लोगों की तलाश की जा रही है बताया जा रहा है कि मृतक वकील आदतन अपराधी है जिस पर 25 से भी अधिक मामले दर्ज है वाहन चोरी करने के दौरान मृतक को रंगे हाथों पकड़ के बेहरहमी से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया और शव को रोड किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए थे वही पुलिस फरार चल रहे पांचो आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Exit mobile version