2017 से दुष्कर्म मामले में इनामी फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच और परदेशीपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पर इनाम भी घोषित था।

मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां वर्ष 2017 में पीड़िता द्वारा दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था जिस पर पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सुगनी देवी ग्राउंड में किसी से मिलने आने वाला है इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया आरोपी का नाम भरत चौहान है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version