इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई 20 वर्षीय युवती को लेकर बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा थाने का घेराव किया गया और मांग की गई है कि युवती को जल्द से जल्द तलाश कर आरोपी युवक को सजा दी जाए…।
दरअसल बताया जा रहा है कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती एक कपड़े की दुकान पर काम करती जहां पर एक विशेष धर्म का युवक भी काम करता था और उसी के बहकावे में आने के बाद युवती पिछले दिनों उसके साथ कहीं चली गई है या फिर युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है परिजनों ने पूरे मामले में थाने पर भी शिकायत की लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस तालम टोली कर रही थी इसी बात को लेकर देर शाम को बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा थाने पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की गई है और पूरे मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की गई
