2 बदमाशों ने की दुकानदार से चाकू की नोंक पर लूट,आंखों में मिर्ची डालकर वारदात को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है,यहां दो बदमाशों ने चाकू की नोंक पर शूज दुकानदार से एक लाख तीस हजार रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

अपनी दुकान बंदकर जा रहे थे इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने आंखों पाउडर डाला और चाकू की नोंक पर दुकानदार से 1 लाख 30 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिए है। फिलहाल देखना होगा की पुलिस कब तक बदमाशों को गिरफ्तार करती है।

Exit mobile version