इंदौर | त्योहारों को देखते हुए बदमाशों पर पुलिस फिर नकेल कसने की तैयारी में है। शहर में 2 से ज्यादा अपराध वाले 3500 ऐसे गुंडे-बदमाशों को चिह्नित किया है जो आदतन अपराधी हैं। इन सभी को पुलिस थाने बुलाकर डोजियर भरवाने के साथ बाउंड ओवर की कार्रवाई कर रही है। डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल ने बताया 2 से ज्यादा अपराध करने वाले साढ़े 3 हजार बदमाशों से डोजियर भरवाने के अलावा बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जा रही है।
डीसीपी जोन-1
800
डीसीपी जोन-2
1100
डीसीपी जोन-3
600
डीसीपी जोन-4
1200
