देश में शांति अहिंसा और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर में 2 अप्रैल को जीतो अहिंसा रन का आयोजन किया जाएगा जिसकी जानकारी मंगलवार को पत्रकार वार्ता में जीतो अहिंसा रन आयोजक ने दी है जीतो अहिँसा रन में करीब 5000 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे जिसमें 3 श्रेणियों में विभिन्न आयु वर्ग में विजेता को नगद राशि से पुरस्कृत भी किया जाएगा।
इस दौरान महिला विंग की चीफ सेक्रेटरी स्निग्धा जैन ने बताया कि यह अहिंसा धन 22 देशों में एक साथ की जा रही है और इंदौर में रन यशवंत क्लब से तीन श्रेणी में आयोजित की जाएगी जिसमें 3- 5 और 10 किलोमीटर की यह रन यशवंत क्लब से 2 अप्रैल सुबह 5:30 बजे प्रारंभ होकर वापस यही पर समाप्त होगी। दरअसल जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की विश्व स्तर पर यह पहेली रन आयोजित की जा रही है जिसमें करीब 5000 प्रतिभागी रन का हिस्सा होंगे वही अहिंसा रन आयोजक ने बताया कि इस जीतो अहिंसा रन ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 1 हफ्ते में सवा लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन करने का भी रिकॉर्ड बना लिया है
वही इसके अलावा इस रन में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ इंडिया और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह दिलाने की संस्था द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अहिंसा रन आयोजन मैं कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद, महापौर, भाजपा जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर इलैयाराजा मौजूद रहेंगे।
