इंदौर शहर में लगातार अपहरण के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का सामने आए हैं यहां एक पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात बदमाश 16 साल की नाबालिक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है इसके बाद परिवारजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी
दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि एक 16 वर्षीय नाबालिग को कोई युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नाबालिग को दस्तयाब कर मां-बाप को सुपुर्द किया वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया वहीं जब नाबालिक से पूछताछ की तो नाबालिक के बयान के बाद आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय में समक्ष पेश किया है
