15 हज़ार महिलाओं का कराया जाएगा हीमोग्लोबिन टेस्ट साथ ही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जायेगी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश में सबसे स्वच्छ बनने के बाद अब इन्दौर सबसे स्वस्थ शहर बनने की ओर जारी है। इसको लेकर आज इन्दौर शहर में नेहरू स्टेडियम में लगभग 15 हज़ार महिलाओं को हीमोग्लूबिन टेस्ट कराया जायेगा साथ ही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जायेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के नये मुखिया मोहन यादव के शामिल होने का अंदेशा भी है।

बता दें कार्यक्रम में लगभग 15 हज़ार महिलाओं के आने का अनुमान जताया गया है। जिसके अनुसार प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली है। इस कार्यक्रम में महिलाओं का हीमोग्लूबिन टेस्ट कराया जायेगा साथ ही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी दी जायेगी। वहीं कार्यक्रम में नवीन मुख्यमंत्री मोहन यादव के आने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तिरंगा बनाकर भी रिकॉर्ड भी स्थापित किया जाएगा।

Exit mobile version