- बदमाशों की डिमांड पर हथियार बनाकर देता है आरोपी
बदमाशों को हथियार सप्लाय करने वाले खरगोन के एक शातिर सिकलीगर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 20 अवैध हथियार बरामद हुए हैं। इनमें 14 देशी पिस्टलें, 6 देशी कट्टे, 2 कारतूस और 7 मैग्जीन मिली हैं। ये हथियारों की डिलीवरी देने बाइक पर आया था। डीसीपी क्राइम ब्रांच निमिष अग्रवाल ने बताया कि आरोपी का नाम नानकसिंह छाबड़ा निवासी सिग्नूर, गोगांवा (खरगोन) है। ये जंगल में जाकर अपने साथियों के साथ ऑर्डर पर बदमाशों के लिए हथियार बनाकर देता है। इसके साथियों की तलाश की जा रही है। इसका नेटवर्क आसपास के ग्रामीण अंचलों के बदमाशों से भी है। ये उन्हें भी उनकी डिमांड पर हथियार सप्लाय करता है।
