मुस्लिम महिला ने उसे खीर खाने के लिए बुलाया। जब उसने इनकार किया तो महिला ने उसे कमरे में बंद कर गोविंद नामक आरोपित को कमरे में भेज दिया।
11 वर्षीय बालिका से अश्लील हरकत के मामले में बाणगंगा पुलिस ने एक मुस्लिम महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बालिका ने शिकायत की है कि नरवल कांकड़ क्षेत्र में रहने वाली मुस्लिम महिला ने उसे खीर खाने के लिए बुलाया। जब उसने इनकार किया तो महिला ने उसे कमरे में बंद कर गोविंद नामक आरोपित को कमरे में भेज दिया। गोविंद ने बालिका से अश्लील हरकत की। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
