108 एम्बुलेंस कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तेजाजी नगर में 108 एम्बुलेंस कर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसे सुबह ड्यूटी डॉक्टर ने उठाया लेकिन वह गाड़ी में ही सोता मिला। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक कमलेश पुत्र फतेसिंह निवासी टोंकखुर्द देवास 108 एम्बुलेंस में पायलट है। उसे ड्यूटी डॉक्टर संदीप मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। संदीप ने बताया कि उन्होंने सुबह कमलेश को आवाज दी थी। लेकिन वह उठा नहीं। कमलेश तेजाजी नगर थाने के बाहर से ही एम्बुलेंस चलाता है। वह मूल रूप से देवास जिले का रहने वाल था। उसके परिवार में दो छोटे बच्चे और माता-पिता है। तेजाजी नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Exit mobile version