हुकुमचंद मिल के मजदूरो के मामले में ऐतिहासिक निर्णय के सम्बन्ध में इंदौर नगर पालिक निगम के परिषद सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर हुकुमचंद मिल के मजदूर बंधुओं के हित में होने जा रहे ऐतिहासिक निर्णय के सम्बन्ध में इंदौर नगर पालिक निगम के परिषद सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन के माध्यम से विगत कई वर्षों से लंबित इस मामले का सकारात्मक समाधान निकालने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी सहित सम्पूर्ण मंत्रिमंडल, उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के कंपनी कोर्ट तथा न्यायाधीश महोदय, श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, श्री रमेश मेंदोला जी सहित मजदूर संगठन के प्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया।

साथ ही हुकुमचंद मिल मजदूरों की देनदारियों के निपटान तथा भूमि विकास योजना के अंतर्गत निगम स्वामित्व की जमीन को मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड को हस्तांतरित करने के विषय में ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित किया।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इस अवसर पर मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान कर पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने वाली देवतुल्य जनता जनार्दन के प्रति आभार प्रकट किया गया।

- Advertisement -
Exit mobile version