देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर साफ सफाई के नाम से स्वच्छता के नाम से जाना जाता है इसी को लेकर इस बार स्वच्छता अभियान के तहत कुछ नाम से बनाए गए हैं जिसमें मुख्य रुप से प्लास्टिक फ्री और प्रदूषण को कैसे कंट्रोल किया जाए इसी की तैयारियों को लेकर नगर निगम में पुराने हो चुके कचरा वाहनों को इलेक्ट्रिक विकल में तब्दील करने का प्रयास इंदौर नगर निगम कर रहा है महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि हमारा इस बार का प्रयास है कि हम 200 पुराने वाहन इलेक्ट्रिकल में कन्वर्ट कर रहे हैं इसके साथ ही भोपाल भी कर चुका है भोपाल में 10 वाहन कन्वर्ट हो चुके हैं और इंदौर में भी तीन वाहनों को कन्वर्ट किया जा चुका है और हमने अभी जितने भी नए वाहन खरीदे हैं वह सभी सीएनजी से चलने वाले हैं उन्होंने आगे कहा कि जो वाहन मेंटेनेंस की दृष्टि से जिनकी उम्र खत्म हो गई है उनको हटाने का काम भी हम कर रहे हैं
