भागीरथपुरा स्थित अभिलाषा विद्या मंदिर स्कूल में आग लग गई। इसमें दोपहिया वाहन समेत फर्नीचर जल गया। जिस इमारत में आग लगी, उसमें किराएदार भी रहते हैं। उन्होंने घर का सामान खाली कर खुद को बचाया।
स्कूल संचालिका राधा यादव के मुताबिक, उन्हें तो सुबह जानकारी लगी। स्कूल 30 साल से संचालित हो रहा है, लेकिन कभी घटना नहीं हुई। परीक्षा के बाद बच्चों की छुट्टियां होने के कारण स्कूल पर बाहर से ताला भी लगा हुआ था। ऊपर दो किराएदार रहते हैं। आग की लपटें देखकर उन्होंने सामान भी खाली करना शुरू कर दिया था। हालांकि, उन्होंने साजिश से इनकार किया है। संभवतः आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।
