सोशल मीडिया से पहचान, फिर धोखे से बुलाकर छेड़छाड़:शेयर मार्केट का काम करने वाली युवती से मारपीट, वर्ग विशेष के युवक पर FIR

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read


इंदौर में नाम बदलकर सोशल मीडिया से पहचान कर मोबाइल नंबर लेने के बाद एक युवती को आरोपी ने मिलने बुलाया। युवती ने शंका होने पर बात करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जाति सूचक शब्द कहे। विवाद होते देख कुछ युवक पहुंचे ओर वर्ग विशेष के युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
सोशल मीडिया से पहचान, फिर धोखे से बुलाकर छेड़छाड़:शेयर मार्केट का काम करने वाली युवती से मारपीट, वर्ग विशेष के युवक पर FIR
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह शेयर मार्केट का काम करती है। रविवार को तनवीर का उसके मोबाइल पर कॉल आया और मिलने के लिये रेती मंडी राजेन्द्र नगर आने के लिये कहा। पहले तो युवती ने तनवीर से मिलने के लिए इंकार कर दिया। लेकिन जब तनवीर दबाव बनाने लगा तो युवती उससे मिलने महूनाका पहुंची। यहां तनवीर गाड़ी पर बैठने के लिये जबरदस्ती करने लगा। युवती ने बैठने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। रास्ते से गुजर रहे युवकों ने जब तनवीर को देखा तो उसे पकड़ लिया। कुछ ही देर में यहां बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे। तब तनवीर ने भागने की कोशिश की। इस दौरान उसके कपड़े फट गए। तनवीर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सोशल मीडिया से फंसी थी जाल में
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि युवती सोशल मीडिया के माध्यम से तनवीर के संपर्क में आई थी। यहां उसने अपना नाम बदलकर हिंदू रख रखा था। इसके बाद आरोपी मोबाइल पर कॉल कर लगातार उसे मिलने के लिये दबाव बना रहा था। पुलिस ने तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version