इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात बदमाश सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स चुरा कर फरार हो गया था जहाँ पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गई थी जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपीययो को गिरफ्तार किया है जिसमे एक आरोपी नाबालिग है
दरसअल पूरा मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहा सुभाष नगर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोर सोने की अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान में घुस कर दुकान में बैठी महिला से पहले तो उसने सोने की अंगूठी दिखाने के लिए कहा जब महिला द्वारा एक सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स निकालकर बदमाश को बता रही थी उसी दौरान बदमाश ने सोने की 10 अंगूठी से भरा बॉक्स हाथ में ले लिया और मौका पाकर बदमाश सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स लेकर वहां से भाग गया था वही पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी वही पुलिस ने तीन आरोपी गौरव , सत्यम सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार कर सोने की अंगूठी से भरा बॉक्स और एक टू व्हीलर वाहन बरामद कर लिया है इसी के साथ चोरी के सोने के आभूषण खरीदने वाले सुनार अंशुल सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस द्वारा अन्य चोरी के बारे में पूछताछ कर रही है
