सोनार समाज की विभिन्न शाखाओं के एकत्रीकरण के लिए सोनार हितकारिणी सभा ने अभिनव पहल की है,, स्व महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मतिथि पर सोनार समाज के प्रतिनिधि गांधी प्रतिमा पर एकजुट हुए,,
सोनार हितकारिणी सभा, सोनार संगठन और देवी अहिल्या मण्डल के सोनाली सोनार, मेघा जड़े और परेश चौहान ने बताया कि सोनार समाज के पिछड़ने का कारण उनका बिछड़ना है इसलिए गांधी जी की जंयती पर समाज की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी गांधी प्रतिमा पर एकजुट हुए और गांधी जी की अपनी आदरांजलि दी। इस अवसर पर शरद वदनेरे,, विवेक वाघ, लक्ष्मण ठोसर, रवि सोनी, अशोक पींगले, हेमंत सोनार, संजय बाविस्कार, मीना सोनाने, प्रीति उंबरकर, सुनंदा सोनी प्रमुख रुप से मौजूद थे।
