सीएम हेल्प लाइन प्रकरण समाधान में इंदौर बिजली कंपनी के सभी जिले ने ए ग्रेड में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सीएम हेल्प लाइन प्रकरण समाधान में इंदौर बिजली कंपनी के सभी जिले ने ए ग्रेड में हासिल किया है। सीएम हेल्प लाइन 181 में दर्ज होने वाली बिजली संबंधित शिकायतों के समय पर एवं सर्वमान्य तरीके से समाधान में भोपाल से बुधवार शाम जारी सूची में पूरी मप्र पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी इंदौर ए ग्रेड पर आई है। बिजली कंपनी के अधीन इंदौर, धार, देवास, उज्जैन, शाजापुर, आगर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच जिले ए ग्रेड में आए है। प्रदेश के 52 जिलों में से भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहले 15 जिलों में पश्चिम क्षेत्र के इंदौर सहित 7 जिले सम्मिलित है

वही विद्युत विभाग अधिकारीयों का कहना है की उपभोक्ता सेवा समय पर प्रदान करने और शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ करने के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। सीएम हेल्प लाइन में पश्चिम क्षेत्र कंपनी का सतत अग्रणी रहना इसी का परिणाम है।सभी पर्यवेक्षण अधिकारी शिकायतों का त्वरित समाधान संतुष्टिपूर्ण और सर्वमान्य तरीके से कराते है। कंपनी क्षेत्र के सभी जिलों का ए ग्रेड में आना मैदानी अधिकारियों की तत्परता एवं समर्पित भावना को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ता संतुष्टि के स्तर को सतत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नए ग्रिड, नई लाइनें, नए ट्रांसफार्मरों के कार्य हो रहे है, शिकायत निवारण और उपभोक्ता संतुष्टि के लिए पूर्ण गंभीरता के साथ कार्मिक समर्पित भावना सेवारत है।

Exit mobile version