सिमरोल के पास पुलिया से नीचे गिरी बस, दो महिलाओं की मौत, 38 हुए घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में फिर से सड़क हादसा हुआ है। इंदौर-खंडवा मार्ग पर रविवार को यात्रियों से भरी एक बस बाई गांव के पास पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 38 यात्री के घायल हुए है, जबकि हादसे में 2 महिलाओं की मौत भी हुई है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक जयसवाल बस इंदौर से खंडवा जा रही थी, यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के बाई ग्राम के पास हुई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई। स्थानीय जनता ने कड़ी मशक्कत कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला कर जान बचाई है।

यात्रियों का हाल जानने पहुंचे संभागायुक्त पवन शर्मा ने बताया कि सिमरोल थाना क्षेत्र के समीप पुलिया के नीचे बस पलटने से 38 यात्री को एमवायएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही 8 यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। साथ ही दो महिलाओं की मौत हुई है। घायलों के उपचार के लिए एमवायएच में सुविधाए उपलब्ध करवाई गई है। सभी का इलाज अस्पताल में जारी है।

ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, वही कुछ लोग गंभीर रूप से घायल है। उनके उपचार की भी सभी सुविधाएं कर दी गई है। बस दुर्घटनाग्रस्त जहां हुई है, वह घाट सेक्शन नहीं था। लेकिन दुर्घटना की वजह टेक्निकल फेलियर सामने आ रही है, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई थी। क्योंकि यह प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी है, लेकिन इस पर आगे जांच की जाएगी।

- Advertisement -
Exit mobile version