सहायक लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 लोक सेवा आयोग द्वारा अनदेखी के चलते 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी अधर में लटकी है। 2015 के बाद 6 वर्ष बाद आई इस परीक्षा में बार बार लोक सेवा आयोग द्वारा ठंडे रवैए के कारण, 3 बार साक्षात्कार की तिथि बदली गई, साथ ही परीक्षा से 3 महीने पहले सिलेबस बदल दिया गया, और 4 जनवरी 2023 में रिजल्ट आने के बाद अभी तक साक्षात्कार नही कराए गए। जिसको लेकर आज अभ्यर्थी अधिवक्ताओं ने लोक सेवा आयोग कार्यालय पर विरोध प्रकट कर ज्ञापन सौंपा।
दरअसल, हाल ही में आयोग द्वारा जारी केलेंडर में जिस परीक्षा को 2024 फरवरी में करने की बात कही, बार बार साक्षात्कार की तिथि आगे बढ़ने से चयनित अधिवक्ताओं में चिंता बढ़ गई है। सालभर साक्षात्कार का इंतजार करने बाद सोमवार को अभ्यर्थी अधिवक्ताओं ने आयोग के समक्ष ज्ञापन देकर अपनी चिंता जताई,,
