मादक पदार्थ सप्लायर की चेन तोड़ने में जुटी क्राइम ब्रांच को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। तस्कर राजस्थान के रास्ते मणिपुर की ड्रग मंगवा रहे हैं।
मादक पदार्थ सप्लायर की चेन तोड़ने में जुटी क्राइम ब्रांच को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। तस्कर राजस्थान के रास्ते मणिपुर की ड्रग मंगवा रहे हैं। क्राइम ब्रांच पिछले नौ महीने में दो करोड़ से ज्यादा की ड्रग पकड़ चुकी है। हालांकि बड़े तस्कर अभी भी फरार हैं। पुलिस की दलील है कि माफिया पैडलर्स के सामने आता ही नहीं है।
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक ‘आपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस सक्रिय तस्करों की गिरफ्तारी कर रही है। इसी साल पुलिस ने 111 पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। जिनसे स्मैक, अफीम, ब्राउन शुगर और एमडीएमए जब्त हुई है। सबसे ज्यादा जब्ती ब्राउन शुगर की हुई है, जो छोटी बस्तियों से लेकर पॉश कालोनियों में सप्लाई हो रही है।
डीसीपी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने 48 मामलों में 89 आरोपितों को गिरफ्तार कर पौने दो करोड़ रुपये कीमती ड्रग जब्त की है। पैडलर्स से हुई पूछताछ में पता चला कि सबसे ज्यादा ड्रग्स राजस्थान के डग, प्रतापगढ़ से आ रही है।यहां के बड़े तस्कर म्यांमार (मणिपुर) से ड्रग्स लाते हैं।
पैडलर्स तक पहुंच सकी क्राइम ब्रांच
मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त रोकने के लिए पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाई हैं। पुलिस ने शहर में सक्रिय पैडलर्स तो पकड़े, लेकिन बड़े माफिया अभी तक हाथ नहीं आए। डीसीपी के मुताबिक माफिया कभी सामने नहीं आता। वह अपनी असल पहचान भी उजागर नहीं करता। पैडलर्स से सीधे डील न करने से पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाती है
बस्ती में नशाखोरी करते पांच गिरफ्तार
आजादनगर पुलिस ने इरफान शहीद मीना पैलेस कालोनी आजादनगर, फराज उर्फ सोनूलाल पुत्र अतीक खान निवासी फिरदोस नगर, इरफान पुत्र अशफाक खान, अकबर पुत्र बाबू खां निवासी आजादनगर, सोनू उर्फ सरफराज पुत्र रहीस खान निवासी प्रेमनगर मूसाखेड़ी को गिरफ्तार किया है। टीआइ नीरज मेढा के मुताबिक आरोपितों के खिलाफ शिकायत मिली थी। आरोपित स्कीम-94 स्थित आइडीए मल्टी में एकत्र होकर नशाखोरी कर रहे थे। रहवासियों ने भी शिकायत की थी।
