इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें फरियादी गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया
मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां दो पड़ोसियों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच मामला दर्ज कर दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए अस्पताल में पहुंचाया है पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्यवाही करने की बात कही है
