श्रद्धालुओं से भरी आयशर वाहन असन्तुलित होकर भैरव घाट पर पलटा एक की मौत और 14 लोग घायल

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के ओमकारेश्वर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी आयशर वाहन असन्तुलित होकर भैरव घाट पर पलटा जिसमें एक की मौत और 14 लोग घायल हुए, सभी घायलों को एंबुलेंस के सहायता से उपचार के लिए इंदौर एम वाई अस्पताल में रेफर किया जहा घायलों को इलाज जारी है,,,

दरअसल नर्मदा जयंती के मौके पर धार ओर महू के श्रद्धालु ओमकारेश्वर तीर्थ दर्शन ओर नर्मदा स्नान के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा ओमकारेश्वर और भैरव घाट के बीच में हुआ बताया जा रहा है कि आयशर में सवार 33 लोग सवार थे और आयशर वाहन तेज गति से जा रहा था और असंतुलित होकर पलटी खा गया जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए हैं मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच कर घायलों को तत्काल अस्पतालों में रेफर किया । वही sdm अजय देव शर्मा ने कहा कि सिमरोल थाने के अंतर्गत आईसर पलट जाने से 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थीजंहा तत्काल स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस मोके पर पहुंची और संबंधित एसडीएम द्वारा कलेक्टर को जानकारी दी गई,,

इस दौरान कलेक्टर इलैया राजा टी भी मौजूद रहे और डॉक्टर से इलाज के संबंध में जानकारी ली और घायलों के इलाज के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं साथ ही आरटीओ और संबंधित क्षेत्रीय एसडीओ को भी निर्देश दिया कि विगत कुछ समय से वहां पहले भी दूरदुर्घटनाएं हुई थी और वहां पर बार-बार इस तरह दुर्घटना क्यों हो रही है इसकी भी जांच करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए ताकि दुर्घटना की दोबारा ना हो। adm ने बताया कि ये सभी यात्री धार महूबीके रहने वाले है और ओम्कारेश्वर नर्मदा नदी स्नान के लिए इंदौर से जा रहे रहे थे।

वही एमवाय अस्पताल अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि एक महिला की मौत हो गई है और 14 लोग घायल है सभी का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और जैसे ही भी आवश्यकता होगी उन्हें सभी सुविधा दी जाएगी पीएस ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम सभी घायलों को देखने पहुंचे थे।

- Advertisement -
Exit mobile version