शादी डॉट कॉम पर ढूंढ रही दूल्हा लड़की को दूल्हे के चक्कर में मिल गया ठगोरा डॉक्टर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक लड़की शादी डॉट कॉम साइट पर अपने लिए दूल्हा ढूंढ रही थी लेकिन उसे एक ठग मिल गया आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया और लड़की को झांसे में ले लिया शादी से पहले ही उससे साडे 7 लाख ₹ ठग लिए बाद में शादी से भी इंकार कर जिसके बाद पीड़िता ने खुद को ठग महसूस होने के बाद थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां फरियादी पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी बलविंदर पिता सुभाष चंदेल जोकि हरियाणा का रहने वाला है जिसने पीड़िता के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया है और पुलिस ने धोखाधड़ी और बिन धाराओं में केस दर्ज कराए हैं वहीं पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन shaadi.com प्लेटफार्म पर खुद के लिए दूल्हा तलाश कर रही थी उसी दौरान आरोपी बलविंदर की प्रोफाइल उस तक पहुंची और आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताया और शादी का प्रस्ताव भेजा वही पीड़िता उसकी बातों में आ गई और आरोपी ने उससे बातचीत कर झांसे में लेना शुरू कर दिया और अलग-अलग जरूरत बताते हुए 700000 अपने हाथों में ले लिया बाद में बातचीत करना बंद कर दिया और आरोपी ने तो शादी से ही इनकार कर दिया वहीं पीड़िता जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version