शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म मेडिकल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का सामने आए हैं जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि वह मेडिकल मैं दवाई लेने पहुंची थी तभी से मेडिकल संचालक से युवती की दोस्ती हो गई थी जिसके बाद मेडिकल संचालक ने युवती को प्रेम के जाल में फंसाया और आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पीड़िता ने जब शादी का बोला तो मेडिकल संचालक ने शादी करने से मना कर दिया वही मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके बाद पीड़िता डिप्रेशन में आ गई एवं अपने हाथ की नस भी काट दी थी जिसके बाद पीड़िता ने पूरी बात परिजनों को बताई और परिजनों ने थाने पहुंचकर पीड़िता के साथ शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मेडिकल संचालक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया है और शीघ्र ही मेडिकल संचालक को गिरफ्तार भी किया जाएगा

Exit mobile version