छात्र युवती को शादी का झांसा देकर पिछले 5 सालों से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के रविदास नगर में रहने वाली एक छात्रा युवती में थाने पर शिकायत दर्ज कराई उसकी समाज में रहने वाले मनीष नामक युवक से एक शादी समारोह में उसकी दोस्ती हुई थी दोस्ती प्यार में बदल गई और मनीष शादी का कहकर युवती को प्रेम के जाल में फंसाया कई बार पिछले 5 सालों में युवती से शारीरिक संबंध बनाए और शादी से इंकार कर दिया जब युवती को पता चला कि मनीष कहीं और शादी करने वाला है तत्काल पीड़िता ने थाने पर शिकायत दर्ज करें मामले में पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं आरोपी मनीष की तलाश में पुलिस जुटी है।
