शराब पीने के लिए मांगे रुपए नहीं देने पर की मारपीट आरोपी को किया गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं जो राह चलते लोगों से शराब के रुपयों की मांग करते हैं ऐसा ही मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया जहां युवक से समाज द्वारा शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की और नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के नागिन नगर चौराहे का है जहां बदमाश रवि खटीक द्वारा जनता कॉलोनी में रहने वाले धर्मेंद्र नामक युवक का रास्ता रोककर उसे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की नहीं देने पर उसके साथ रवि खटीक द्वारा जमकर मारपीट की गई घायल अवस्था में धर्मेंद्र ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई पूरे मामले में पुलिस ने रवि खटीक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version